RRB Railway Group D Vacancy : 2026 22000 पदों पर निकली रेलवे ग्रुप डी भर्ती जाने आवेदन प्रक्रिया शुरू
रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB Group D vacancy 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख बढ़कर 31 जनवरी 2026 हो गई है। यह भर्ती देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों में से एक मानी जाती है, जिसमें लाखों उम्मीदवार हर साल आवेदन करते हैं।
अगर आप 10वीं या ITI पास हैं और रेलवे में स्थाई नौकरी करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस लेख में हम आपको RRB Group D 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां सरल हिंदी में बता रहे हैं।
RRB Group D vacancy 2026 - संक्षिप्त जानकारी।
भर्ती बोर्ड: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
भर्ती का नाम: RRB Group D Recruitment 2026
पद स्तर: लेवल 1
आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
नौकरी स्थान: पूरे भारत में
श्रेणी: केंद्र सरकार की नौकरी
जॉन-वाइज पद
प्रस्ताव के मुताबिक इस भर्ती में पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद और दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं। इस नई 22,000 ग्रुप डी भर्ती में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जहां कुल 12,500 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। ट्रैफिक प्वाइंट बी के 5,000 पद स्वीकृत किए गए हैं। असिस्टेंट (एस एवं टी) 1,500, असिस्टेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1,000, असिस्टेंट ऑपरेशन 500, असिस्टेंट लोको शीट 200, असिस्टेंट (टीआरडी) 800, असिस्टेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600, और असिस्टेंट (ब्रिज) 600 पद स्वीकृत किए गए हैं।
इस लेख में ग्रुप डी भर्ती की महत्वपूर्ण बातें (संभावित शर्तें, पिछली भर्ती के आधार पर)
आयु सीमा
RRB Group D भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का सीबीटी क्वालीफाई हो जाएगा, उन्हें पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी केवल एक चरण में होगा। पीईटी के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा, और अंत में मेरिट लिस्ट जारी होगी।
परीक्षा पैटर्न
सीबीटी में 100 प्रश्न होंगे जिसमें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। 25-25 प्रश्न जनरल साइंस एवं मैथमेटिक्स के पूछे जाएंगे। 30 प्रश्न जनरल इंटेलीजेंस व रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस व करेंट अफेयर से पूछे जाएंगे।
सीबीटी में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति को अपनाया जाएगा। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा।
सीबीटी में सभी वर्गों का न्यूनतम पासिंग प्रतिशत: यूआर- 40 फीसदी, ईडब्ल्यूएस- 40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)- 30 फीसदी, एससी- 30 फीसदी, एसटी- 30 फीसदी।
मेल कैंडिडेट के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें
एक बार में 35 kg वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।
1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में तय करनी होगी।
फीमेल कैंडिडेट के लिए फिजिकल टेस्ट की शर्तें
एक बार में 20 kg वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी।
1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में तय करनी होगी।
केवल एक ही आवेदन भर सकते हैं
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अभ्यर्थी केवल एक ही आरआरबी जोन से आवेदन कर सकता है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आरआरबी के लिए आवेदन करता है, तो उसका आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।
हालांकि, जिस एक आरआरबी को उम्मीदवार चुनता है, उसी के अंतर्गत उपलब्ध एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई है।
इसके लिए उम्मीदवार को अलग-अलग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
यदि कोई उम्मीदवार एक ही आरआरबी के लिए एक से ज्यादा आवेदन फॉर्म भरता है, तो ऐसी स्थिति में उसका फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से सभी संबंधित पदों के लिए आवेदन करें।
RRB Group D 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं और RRB Group D Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। यदि आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो आप पहले रजिस्ट्रेशन करें, उसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। उसके बाद आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क 500₹ का शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी, फीमेल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250₹ का शुल्क देना होगा। हालांकि यदि आप फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में बैठते हैं तो कुछ राशि आपके बैंक खाते में सीधे रिफंड की जाएगी। और अधिक जानकारी के लिए आप RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
RRB Group D भर्ती के फायदे
स्थाई सरकारी नौकरी मिलेगी।
अच्छा वेतन और भत्ता मिलेगा।
भविष्य में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं।
पूरे भारत में पोस्टिंग का मौका मिलेगा।
सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा।
निष्कर्ष
RRB Group D vacancy 2026 रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो रही है इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से आप इस भर्ती में सफलता हासिल कर सकते हैं।
_page-0001.jpg)
Post a Comment