Suprime court vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क बनने का सुनहरा मौका एक लाख महीना होगा वेतन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून के छात्रों और लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने Law Clerk-cum-Research Associate Recruitment 2026 के तहत 90 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को देश की सर्वोच्च अदालत में काम करने का अवसर मिलेगा, साथ ही ₹1,00,000 प्रतिमाह का आकर्षक वेतन भी दिया जाएगा।
जो उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिकल अनुभव के साथ शानदार करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर है।
![]() |
| सुप्रीम कोर्ट भर्ती, - (इमेज विकिपीडिया) |
Supreme Court Law Clerk Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 07 फरवरी 2026
- आयु गणना की तिथि: 07 फरवरी 2026
- एडमिट कार्ड जारी: To be released
- परीक्षा तिथि: 07 मार्च 2026
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 के लिए निम्न योग्यताएं अनिवार्य हैं:- अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार Bar Council of India में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हो।
- 5 वर्षीय LLB कोर्स के अंतिम वर्ष या 3 वर्षीय LLB के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
- Selection के बाद नियुक्ति से पहले डिग्री पूरी होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान आवश्यक
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 32 वर्ष
आयु की गणना 07 फरवरी 2026 तक के आधार पर की जाएगी।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
Official Notification: Read more.
Online application link: Click Here
Official Website: Click Here
चयन प्रक्रिया कैसी होगी? (Selection Process)
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी होगी:MCQ आधारित लिखित परीक्षा
- कानून की समझ
- लॉजिकल थिंकिंग
- एप्लीकेशन स्किल
- एनालिटिकल राइटिंग
- लीगल इंटरप्रिटेशन
- विषय ज्ञान
- कम्युनिकेशन स्किल
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- आवेदन शुल्क: ₹750
- शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा
- भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (UCO Bank Payment Gateway) से किया जाएगा।
वेतन और नियुक्ति की अवधि (Salary & Tenure)
- यह नियुक्ति संविदा (contract) आधार पर होगी।
- चयनित उम्मीदवारों को ₹1,00,000 प्रति माह समेकित वेतन मिलेगा।
- कार्यकाल: 2026-27 एक वर्ष तक सुप्रीम कोर्ट में काम करने का अवसर
Supreme Court Law Clerk 2026: आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:- सबसे पहले www.sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Law Clerk Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration / Apply Online विकल्प चुनें।
- बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें।
- फोटो, सिग्नेचर व अन्य दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फाइनल सबमिट से पहले फॉर्म को अच्छे से जांच लें।
Supreme Court Law Clerk Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो कानून के क्षेत्र में उच्च स्तर पर अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। प्रतिष्ठित कार्यस्थल, बेहतरीन वेतन और प्रोफेशनल ग्रोथ—तीनों का संगम इस भर्ती को खास बनाता है।
ऐसे ही लेटेस्ट सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और एजुकेशनल न्यूज़ के लिए जुड़े रहें janatasamwad.com के साथ।
FAQs:
Q1- सुप्रीम कोर्ट के लॉ क्लर्क की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर: 100000₹ महीना
Q2- सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क कैसे बनें?
उत्तर: किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।
Q3- क्या सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है?
उत्तर: 0.25 मार्क की निगेटिव मार्किंग होती है।

Post a Comment