भारतीय डाक विभाग GDS भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए 28000+ पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में सुनहरा सरकारी अवसर है, अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपकी शैक्षणिक योग्यता सिर्फ 10वीं पास है, तो भारतीय डाक विभाग की यह भर्ती आपके लिए एक बड़ा मौका बन सकती है। India Post ने वर्ष 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28000+ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नोटिफिकेशन आ चुका है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है, और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाता है।
भर्ती का उद्देश्य और पदों की जानकारी:
India Post GDS भर्ती का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को मजबूत करना है। इस प्रक्रिया के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM), और Dak Sevak जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
- कुल पदों की संख्या: 28,740
- नौकरी का स्थान: पूरे भारत के ग्रामीण क्षेत्र
महत्वपूर्ण तिथियां: (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
- मेरिट लिस्ट जारी: आवेदन प्रक्रिया के बाद
शैक्षणिक योग्यता: (Eligibility Criteria)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निम्न योग्यताएं पूरी करनी होंगी:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण
- 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य
- संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान
- भारत का नागरिक होना जरूरी
आयु सीमा और छूट:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PWD: अतिरिक्त छूट लागू
वेतनमान और सुविधाएं:
India Post GDS पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक मासिक वेतन दिया जाएगा:
- न्यूनतम वेतन: ₹12,000
- अधिकतम वेतन: ₹29,380
इसके अलावा समय-समय पर विभागीय भत्ते और अन्य लाभ भी मिलते हैं।
राज्यवार रिक्त पदों की स्थिति:
इस भर्ती में कई बड़े राज्यों में अधिक पद निकाले गए हैं:
- महाराष्ट्र – 3,553 पद
- उत्तर प्रदेश – 3,169 पद
- पश्चिम बंगाल – 2,982 पद
- मध्य प्रदेश – 2,120 पद
अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध हैं।
आवेदन शुल्क: (Application Fee)
- सामान्य / OBC / EWS: ₹100
- SC / ST / महिला / दिव्यांग उम्मीदवार: 0
जरूरी दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
India Post GDS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें:
- सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
- GDS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सावधानी से भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
- चयन प्रक्रिया (Selection Process)
India Post GDS भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन:
10वीं के अंकों की मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाता है।
निष्कर्ष
India Post GDS Vacancy 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो कम योग्यता में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। बिना परीक्षा, सीधी मेरिट और पूरे भारत में पोस्टिंग इस भर्ती को खास बनाती है।
यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन जरूर करें।

Post a Comment